फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: जांच में पुलिस को कार की सीट के नीचे मिला गुप्त बॉक्स, हवाला के 7 करोड़ बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 10:12 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड रीको पुलिस ने शुक्रवार को राजस्थान-गुजरात सीमा पर विशेष अभियान के तहत एक कार से 7 करोड़ 1 लाख 99 हजार रुपये की हवाला की नकदी जब्त की है। नकदी को कार की सीट के नीचे गुप्त बॉक्स में छिपाकर दिल्ली से अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में मेहसाणा, गुजरात के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड रीको पुलिस ने एक कार की सीट के नीचे बनाए गए बॉक्स में छिपाकर ले जाए जा रहे हवाला के 7 करोड़ 1 लाख 99 हजार रुपये की नकदी जब्त की है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान राशि राशि को दिल्ली से लेकर आने तथा इसे अहमदाबाद, गुजरात में ले जाने की जानकारी सामने आई है। मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आगामी त्योहारों तथा उप चुनावों के मद्देनजर मादक पदार्थों व अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में राजस्थान-गुजरात अन्तरराज्यीय सीमा पर स्थित पुलिस चौकी मावल पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से आ रही गुजरात पासिंग क्रेटा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें चालक व पीछे सीट के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्स में छिपाकर रखे गए 7 करोड़ 1 लाख 99 हजार रुपए की नकदी पाई गई। 

कार में सवार रावडापुरा, पुलिस थाना विसनगर, जिला मेहसाणा, (गुजरात) निवासी संजय रावल पुत्र राजुभाई रावल ब्राहमण एवं गोराढ, पुलिस थाना मेहसाणा तालुका, जिला मेहसाणा, (गुजरात) निवासी दाउद सिन्धी पुत्र सुलेमानभाई सिंधी मुसलमान से इस नकदी के दस्तावेज मांगे गए। लेकिन, उनके पास कुछ नहीं मिला। इस पर नकदी को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान यह राशि दिल्ली से अहमदाबाद, गुजरात ले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। कारवाई में मावल चौकी प्रभारी किशनसिंह रावत, कांस्टेबल प्रकाश कुमार एवं प्रवीणसिंह की विशेष भूमिका रही। इसमें कांस्टेबल प्रवीणसिंह, गोकुलसिह,  महेन्द्रसिह, मालदेव एवं रमेशचन्द्र आरएसी हेड कांस्टेबल भी सम्मिलित रहे। यह आबूरोड रीको पुलिस की बीते तीन दिन में तीसरी बड़ी कारवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें