फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: यह तो लड़कियां ही पैदा करती है, कहकर सास ने मारा ताना; बदले में मांगे 20 लाख रुपये, नहीं देने पर…

Thu, 02 May 2024 08:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सिरोही जिले के रेवदर पुलिस थाने में एक विवाहिता द्वारा पति, सास, ससुर एवं अन्य ससुरालवालों के खिलाफ दहेज में 20 लाख रुपए की मांग करने एवं मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला दर्ज करवाया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस मामले में विवाहिता मंजू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 12 साल पहले उसका विवाह रेवदर में कमलेश पुत्र धनाराम कलबी के साथ हुआ था। करीब साढ़े 3 वर्ष पहले जब वह गर्भवती हुई तब उसके पीहर में डिलीवरी के लिए आई थी और वहां लक्षिता का जन्म हुआ था।

विज्ञापन


तब उसका पति, ससुर धनाराम, सास गंगा देवी, ननद पंखुदेवी, देवर रमेश व जैसाराम यह सभी उसके मायके आए व उसके मायके वालों को ताने मारने लगे कि यह तो लड़कियां ही पैदा करती है, इसलिए अब इसे नहीं रखना। समाज में लड़कियों का खर्चा ज्यादा होता है, काफी दहेज देना पड़ता है, अगर तुमको रिश्ता रखना हो तो दहेज में 20 लाख रुपए देने पड़ेंगे, वरना ससुराल नहीं लेकर जाएंगे।

इतना ही नहीं पति के दूसरा विवाह करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद उसके पिता ने 2 लाख रूपए उधार लाकर दिए थे। जिस पर वह उसे ससुराल लेकर गए और 10-15 दिन बाद पूरा पैसा देने की मांग करने लगे। दहेज के लिए उसको मानसिक व शारीरिक यातनाएं देकर प्रताड़ित करने लगे। उसके पति, सास ससुर और देवर ने बिना कारण से झगड़ा किया व मारपीट की और 15-20 दिन बाद घर से निकाल दिया। पति ने सगाई कर ली है और अब वह दूसरी शादी करने की तैयारी में है। हालांकि अब इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें