औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरोही
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरोही में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध है। संस्थान ने विभिन्न विभागों में गेस्ट फेकल्टी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और प्रशिक्षित अभ्यर्थी 28 अगस्त 2025 तक अपने बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेज संस्थान में दोपहर 1.30 बजे तक जमा करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नेशनल हाईवे-8 पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और मिनी ट्रक की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत
संस्थान के उपनिदेशक ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, फीटर, प्लंबर, ड्राफ्टमैन सिविल, सोलर टेक्निशियन, एम्पलोयबिलिटी स्किल और आईटी लैब व्यवसायों में प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए अतिथि अनुदेशकों की आवश्यकता है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित व्यवसाय में डिग्री-डिप्लोमा और अनुभव या एनसीवीटी (आईटीआई) सीटीएस उत्तीर्ण एवं अनुभव आवश्यक है। साथ ही संबंधित ब्रांच में डीजीटी के अंतर्गत राष्ट्रीय शिल्प प्रशिक्षक (सीटीएस/ आईटीओआई) प्रमाण पत्र आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार, लिखित परीक्षा, डेमो क्लास और आवश्यकतानुसार प्रायोगिक परीक्षा शामिल होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवस में संस्थान में संपर्क किया जा सकता है।