फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: गुजरात से चला करोड़ों का खजाना: मंडार टोल प्लाजा में पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 02:09 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही के मंडार टोल पर पुलिस ने गुजरात नंबर की कार की सीटों के नीचे बने गुप्त बॉक्स से 9 करोड़ की सोने की ज्वैलरी व नकदी जब्त कर 3 आरोपी गिरफ्तार किए।
विज्ञापन
मंडार टोल प्लाजा पर पुलिस ने पकड़ी 9 करोड़ की सोने की ज्वैलरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सिरोही जिले के मंडार टोल प्लाजा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए गुजरात नंबर की एक कार में छुपाए गए करोड़ों रुपए के सोने और नकदी का पर्दाफाश कर दिया। मंडार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन


कैसे हुआ लूट का खुलासा
मंडार टोल प्लाजा के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गुजरात नंबर की एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार की पिछली सीटों के नीचे बड़ी चालाकी से बनाए गए एक गुप्त बॉक्स में 13 प्लास्टिक के पैकेट मिले। जब इन पैकेटों को खोला गया तो अंदर 6.319 किलोग्राम सोने की ज्वैलरी और 93,550 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुमान के मुताबिक इस ज्वैलरी की कुल कीमत करीब 9 करोड़ रुपए आंकी गई है।

दस्तावेज मांगे तो नहीं दे पाए जवाब
पूछताछ के दौरान आरोपी न तो इस संपत्ति से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश कर सके और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाए। इस पर पुलिस ने ज्वैलरी, नकदी और कार तीनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


कौन हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने गुजरात के पाटन जिले के नायता निवासी मोहनभाई रेबारी, सिरोही जिले के मोहब्बतनगर निवासी सुरेशकुमार घांची और उसी इलाके के दिलीप घांची को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Bikaner: खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों के पलटवार में हुई उसकी मौत
विज्ञापन


कहां जा रही थी ज्वैलरी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह करोड़ों की ज्वैलरी और नकदी कहां से लाई गई थी और इसे आखिर कहां पहुंचाया जाना था। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्रसिंह सहित कांस्टेबल कुलदीपसिंह, आसूराम, श्रवण कुमार, हनुमान पुनियां, मोडाराम, असूलाल और जूठाराम की अहम भूमिका रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें