पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी भाविन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही में पुलिस ने पिकअप में ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही महंगे ब्रांड की शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आबूरोड में सामान छोड़ने आया था। वापसी में लौटते समय शराब ले जा रहा था। लेकिन इससे पहले कि वह गुजरात सीमा में प्रवेश कर पाता, पुलिस ने मावल चौकी पर उसे पकड़ लिया। जब्त की गई शराब की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें- Kota News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, ढोल भी बजाया
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मेहसाणा गुजरात निवासी भाविन कुमार पुत्र गदाभाई पटेल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भाविन कुमार आबूरोड में सामान छोड़ने आया था और वापस गुजरात जा रहा था। उस दौरान वह राजस्थान निर्मित महंगे ब्रांड की शराब ले जा रहा था। पकड़ी गई शराब ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी। सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पिकअप की तलाशी ली गई तो शराब पाई गई। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर ली। साथ ही पुलिस ने आरोपी द्वारा शराब कहां से ली गई थी और उसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- Alwar News: अलवर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, गुजरात में शराब बैन है। ऐसे में इसकी खासी मांग रहती है। लोग शराब के लिए मुंह मांगा दाम चुकाते हैं। ऐसे में शराब तस्करी करने वाले लोग पुलिस से बचने के लिए रोजाना नए तरीके अपना रहे हैं। शनिवार को ट्रेवल्स बस में शराब तस्करी कर रही आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। इसमें यह भी सामने आया कि ये महिलाएं रात को अहमदाबाद से आबूरोड आती थीं और सवेरे आसपास में संचालित शराब की दुकानों से शराब खरीदकर ले जाती थीं। वहां पर उनको मोटा मुनाफा मिल जाता था।