फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी ईको कार, चालक की मौत

Fri, 23 Jan 2026 11:53 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड में शुक्रवार सुबह फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में ईको कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में चालक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि टक्कर के बाद काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ईको कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आबूरोड क्षेत्र में पालनपुर-सरूपगंज फोरलेन पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चांदमारी मस्जिद के पास एक ईको कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एनएच पेट्रोलियम टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से आबूरोड के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की भिड़ंत में छह महिलाओं की मौत, तीन लोग हुए गंभीर घायल
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जैसाराम पुत्र कपूराराम, निवासी सरूपगंज (जिला सिरोही) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे ईको कार से सरूपगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान आबूरोड में चांदमारी मस्जिद के पास उसकी कार ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद फोरलेन पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर मौजूद पुलिस और एनएच पेट्रोलियम टीम ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा करवाया। इसके बाद यातायात को सुचारू किया जा सका और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें