फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली, पानी, सड़क एवं राजस्व विभाग से संबंधित 26 परिवादों पर कारवाई के दिए आदेश

सार

सिरोही। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में आबूरोड पंचायत समिति अंतर्गत आवल ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों द्वारा अपनी बिजली, पानी, सड़क एवं राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी देकर समाधान करवाने का आग्रह किया गया। विभिन्न समस्याओं के 26 परिवाद दर्ज हुए। 

विस्तार

रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों को आधारभूत एवं अन्य सुविधाओं तथा जन समस्याओं को लेकर दर्ज करवाए गए 26 परिवादों के निस्तारण के लिए तय समय सीमा में कारवाई कर पीड़ितों को राहत प्रदान करने के आदेश दिए। रात्रि चौपाल में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अधिकाधिक संख्या में लाभ लेने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक बनाने को प्रेरित किया। रात्रि चौपाल  में रेवदर विधायक मोतीलाल कोली, अतिरिक्त कलेक्टर दिनेशराय सापेला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद्र अग्रवाल, आबूरोड उपखंड अधिकारी शंकरलाल  मीणा एवं माउंटआबू डीएसपी गोमाराम चैधरी समेत जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन


बदले मायने रात्रि चौपाल के

प्रदेश सरकार द्वारा जब गांवों में रात्रि चौपाल का आयोजन शुरू किया गया था था तो उनका ध्येय था कि प्रशासन एवं ग्रामीणों को एक मंच पर बिठाकर आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए। इसमें ग्रामीण एवं अधिकारी एक साथ बैठकर कार्य करते थे। लेकिन, ग्रामीणों की माने तो अब स्थिति बदल गई है। अधिकारी आते है स्टेजनुमा मंच पर बैठते है और शाम होने से पूर्व लौट जाते है। ऐसे में आमजन को खामियाजा भुगतना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर चौधरी ने आबूरोड अस्पताल का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने आबूरोड में सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉ. पीएन गुप्ता से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों का अवलोकन भी किया। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी ली। उन्होंने सेंटर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की बात भी कही साथ ही मरीजों से भी संवाद किया।

सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें