फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आबूरोड में कांग्रेस ने शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान, रैली निकालकर जनता को किया जागरूक

Tue, 07 Oct 2025 06:32 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi News: राज्यसभा सांसद नीरज डांगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई शुरुआत के बाद कांग्रेस ने आबूरोड में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू किया। गांधीनगर क्षेत्र में रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने जनता को जागरूक किया और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
 
विज्ञापन
आबूरोड में कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने मंगलवार को आबूरोड शहर में अपने राज्यव्यापी अभियान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ की औपचारिक शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधीनगर क्षेत्र में रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया और वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।

विज्ञापन

 
गांधीनगर के वार्डों में रैली से दी गई संदेश की शुरुआत
अभियान की शुरुआत नगरपालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जयप्रकाश सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अमित जोशी, पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल और सेवादल नगर अध्यक्ष जसराम मेघवाल की अगुवाई में हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 23, 24 और 25 में रैली निकालकर जनता को संबोधित किया।
 
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दोहरी नीति अपना रही है और मताधिकार के हनन जैसे मुद्दों को छिपाने की कोशिश कर रही है। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अब घर-घर जाकर जनता को जागरूक करेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनता की आवाज बनेगी।
विज्ञापन

 
सांसद नीरज डांगी ने दिया कार्यकर्ताओं को संदेश
सांसद नीरज डांगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को यह जानना आवश्यक है कि वर्तमान सरकार किस प्रकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और जनजागरण बढ़ाने में पूरी ताकत से जुटें। डांगी ने कहा कि यह समय है जब लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता को सक्रिय होना होगा।


 
वार्डवार प्रभारी बनाए, तीन हिस्सों में बंटा शहर
अभियान को सुदृढ़ रूप से संचालित करने के लिए आबूरोड शहर को गांधीनगर, मानपुर-आगराभट्टा और शहरी क्षेत्र के तीन हिस्सों में बांटा गया। इन हिस्सों के लिए छात्र नेता राहुल बारोट, नीलोफर बानो, दिनेश मेघवाल (प्रदेश सचिव, सोशल मीडिया कांग्रेस), पूर्व पार्षद चंपा देवी, पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम और पार्षद अंजली जोशी को प्रभारी बनाया गया। सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में वार्डवार जाकर घर-घर संपर्क कर रहे हैं ताकि अभियान में अधिकतम जन भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें- Politics: 'दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके', BJP प्रदेश अध्यक्ष का जूली पर पलटवार
विज्ञापन

 
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला कांग्रेस की भूमिका भी प्रमुख रही। पार्षद अंजली जोशी, पूर्व पार्षद नीलोफर बानो, लहरी बाई, महिला कांग्रेस की हस्तु मीणा और पूर्व पार्षद चंपा मीणा सहित कई महिला प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
 
रैली को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद, सैनी समाज अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, मोरथला सहकारी समिति अध्यक्ष तेजसिंह देवड़ा, वीरेन पटेल और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमराराम गरासिया ने भी कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा ही इस अभियान का उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सांसद राहुल कस्वां बोले- सरकार की नाकामी से ध्वस्त हो रहा हेल्थ सेक्टर, बताया कैसे होगा बदलाव


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें