फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूरोड निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, कई पुराने चेहरों के टिकट कटे

Mon, 31 Aug 2026 07:05 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड नगरपालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस ने 30 नए चेहरों पर दांव लगाया, जबकि भाजपा ने कई पुराने चेहरों के टिकट काटे। रवि शर्मा का टिकट कटने पर ब्राह्मण समाज में नाराजगी सामने आई।

विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत आबूरोड नगरपालिका के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 40 वार्डों में से 30 वार्डों में नए चेहरों पर दांव खेला है। वहीं, एक पूर्व पार्षद अंजलि जोशी का टिकट काट दिया गया है।

भाजपा ने भी कई पुराने चेहरों के टिकट काटकर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा का टिकट काटकर उनके स्थान पर भावना अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, पार्टी ने कई पुराने नेताओं के स्थान पर उनकी पत्नियों को टिकट दिया है। इनमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण की पत्नी पुष्पा, पूर्व पार्षद अमरसिंह की पत्नी सरोजकंवर और कमलेश सैनी की पत्नी अनिता सैनी शामिल हैं।

नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए नामांकन जमा करवाने के आखिरी दिन सोमवार को सुबह से ही आबूरोड उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में भीड़ रही। दिन बढ़ने के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की संख्या भी बढ़ती गई। कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

विज्ञापन


पढे़ं: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

नामांकन जमा करवाने की समय सीमा समाप्त होने से कुछ समय पहले भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सौंपी। भाजपा की सूची में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दो उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। दोनों उम्मीदवार कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे।

ब्राह्मण समाज ने जताया रोष
भाजपा की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद ब्राह्मण समाज में रोष देखने को मिला। भाजपा ने पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा का टिकट काटने के साथ ही कई सामान्य वार्डों में टिकट के दावेदार ब्राह्मण नेताओं को भी नजरअंदाज किया है।

समाज के लोगों का कहना है कि सामान्य वार्डों में ओबीसी और अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को टिकट देकर भाजपा ने समाज की उपेक्षा की है। इसे लेकर भाजपा के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। आगामी दिनों में स्थिति यही रही तो इसका असर पार्टी के चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें