ठेकेदार के घर से बिजली लेने की शिकायतें आई सामने
- फोटो : अमर उजाला
आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोडा ने बताया कि शहर में राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना के तहत आरयूआईडीपी के द्वारा सिरोही नगरपरिषद क्षेत्र में जलप्रदाय व सीवरेज योजना के तहत पानी के कनेक्शन व हाउस सीवरेज कनेक्शन करने का कार्य किया जा रहा है।
आमजन द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही है कि ठेकेदार के द्वारा कनेक्शन करने के लिए घरों से बिजली उपयोग में ली जा रही है, जिससे फ्यूज उड़ रहें है। इस संबंध में उन्होंने आमजन से यह अपील की है कि वे इस कनेक्शन करने के कार्य के लिए उपयोग में ली जा रही मशीन व अन्य उपकरण चलाने के लिए अपने घरों से किसी को भी बिजली न दे।
इन मशीनों से उनके घरों में बिजली उपकरणों का नुकसान हो सकता है। संवेदक द्वारा इन उपकरणों को चलाने के लिए जनरेटर/डीजी उपयोग में लिया जाएगा। इस कार्य के दौरान आमजन को होने वाली समस्या के समाधान के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 18001800116 जारी किये गये हैं, जिस पर आमजन के द्वारा प्रातः 09.00 बजे से 06.00 बजे तक अपनी शिकायत/सुझाव इस हेल्पलाइन पर दर्ज करवाये जा सकते है, इसके साथ ही अधीक्षण अभियंता ने नगरवासियों से अपील कि है कि वे परियोजना के कार्य में आमजन को असुविधा हो सकती है। इसके लिए कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करें, ताकि इस परियोजना का कार्य समय पर पूरा कर आमजन को लाभ मिल सकें।