फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सीआईडी (सीबी) पुलिस महानिरीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण, अपराध और कानून व्यवस्था की ली जानकारी

Thu, 24 Apr 2025 12:33 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सीआईडी (सीबी) जयपुर के पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अपराधियों में भय पैदा किया जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर कर्मियों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
सीआईडी (सीबी) पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईडी (सीबी) जयपुर पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह बुधवार से दो दिवसीय सिरोही जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जिले का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। इसके साथ ही वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध एवं कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा उन्हे आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन


सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सीआईडी (सीबी) जयपुर, पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्रसिंह बुधवार से दो दिवसीय सिरोही जिले के दौरे पर हैं। वे 24 अप्रैल 2025 को भी जिले में रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण कर समस्त शाखाओं और मैस का भ्रमण किया गया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन सिरोही में पुलिस कार्मिकों की संपर्क सभा ली गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याएं बताई गई। इनका मौके पर ही समाधान किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर अगवानी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अशोक गहलोत बोले- यह समय राजनीति का नहीं, एकजुटता का...आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा



सिरोही जिले की आपराधिक एवं कानून व्यवस्था के बारे में ली जानकारी
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा जिला सिरोही के समस्त वृताधिकारी व थानाधिकारियों की बैठक ली। इसमें जिले मे अपराध व कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों में भय के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर समस्त शाखाओं का जायजा लिया गया। इससे पूर्व पुलिस लाइन में सेरोमोनियल परेड, डेमो व पौधरोपण किया गया। पुलिस थाना शिवगंज का वार्षिक निरीक्षण व सीएलजी मिटींग ली गई। इसके बाद वृत कार्यालय शिवगंज का वार्षिक निरीक्षण किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें