फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: बस से हुई हल्की टक्कर, फिर हाईवे पर किडनैपिंग! 3 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

Fri, 05 Jun 2026 07:22 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले के आबूरोड में बस चालक के अपहरण मामले का पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा कर दिया। फोरलेन हाईवे पर बस और कार की मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद से नाराज तीन आरोपियों ने बस को रोककर चालक ओम का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
आबूरोड में रोड रेज का सनसनीखेज मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस और कार की मामूली टक्कर के बाद हुए अपहरण मामले का आबूरोड शहर पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने गुजरात के बनासकांठा जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बस और कार की टक्कर के बाद हुए विवाद से नाराज होकर बस चालक का अपहरण किया था।

तीन घंटे में पुलिस ने सुलझाया अपहरण का मामला

सिरोही जिले के आबूरोड शहर में फोरलेन हाईवे पर चांदमारी मस्जिद के पास हुए बस चालक के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम

पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह और माउंट आबू उपाधीक्षक गोमाराम चौधरी के सुपरविजन में आबूरोड शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गुजरात से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले तीन आरोपियों को बनासकांठा जिले के कुम्भासन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पाटन जिले के ठाकोरवास हनुमानपुरा निवासी किरण पुत्र कडवाजी ठाकोर, दुनावाडा निवासी भरतभाई पुत्र उमेद ठाकोर और राधनपुर क्षेत्र के नानकपुरा निवासी जयेश पुत्र मेमाभाई चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।

बस और कार की टक्कर बनी विवाद की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि 3 जून 2026 की दोपहर फोरलेन हाईवे पर गुजर रही एक बस और आरोपियों की कार के बीच मामूली टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ। इस विवाद से नाराज होकर आरोपियों ने बस का पीछा किया और ओवरटेक कर अपनी कार बस के आगे लगाकर उसे रोक लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan Rajya Sabha Election: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, अलका गुर्जर व सतीश पूनिया को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

बस चालक को जबरन कार में बैठाकर ले गए आरोपी

पुलिस के अनुसार कार रुकवाने के बाद आरोपी नीचे उतरे और बस चालक ओम को जबरन बस से नीचे खींच लिया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद बस चालक ओम ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम

पूरे ऑपरेशन में आबूरोड शहर थाने के सहायक उपनिरीक्षक श्रवण सिंह, कांस्टेबल धरमाराम, हिम्मताराम तथा डीसीआरबी के सहायक उपनिरीक्षक भवानी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें