फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: बीते 24 घंटों में आबूरोड में 59 मिमी बारिश, बावली गांव में कार बही, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर

Mon, 30 Jun 2025 07:49 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

बीते 24 घंटों में आबूरोड समेत जिले के कई भागों में हुई बारिश ने उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है। इसी बीच बावली गांव में रपट पार करते समय एक कार पानी के बहाव में बह गई, जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलेभर में लगातार हो रही तेज एवं मध्यम बारिश के चलते नदी-नालों में पानी की आवक शुरू हो गई है। कई नदी-नाले अपने पूरे उफान पर बह रहे हैं। रविवार को बावली गांव में रपट पार करते समय एक कार अचानक खराब हो गई। इससे पहले कि कार को सही करके रपट को पार किया जाता, वहां अचानक तेज बहाव आ गया, जिससे कार बहने लगी। 

विज्ञापन




आसपास में मौजूद ग्रामीणों ने ड्राइवर एवं कार को रस्से की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी प्रकार दूसरे मामले में पालड़ीएम थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा में एक कैंपर निर्माणाधीन पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर पानी के तेज बहाव में फंस गया। इसे भी खासी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बीते 24 घंटों में आबूरोड में सबसे ज्यादा 59 मिमी एवं पिंडवाड़ा में सबसे कम 11 मिमी बारिश हुई है। जबकि रेवदर में 52 मिमी, सिरोही में 47 मिमी, देलदार में 45 मिमी, माउंटआबू में 29 मिमी और पिंडवाड़ा में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से लोगों को गर्मी एवं उमस से हल्की राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: Jalore News: जालौर में बारिश से खारी नदी उफान पर, पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ीं, पुल निर्माण की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही तेज एवं मध्यम बारिश के चलते नदी-नालों में पानी की आवक शुरू हो गई है। कई नदी-नाले अपने पूरे उफान पर बह रहे हैं। रविवार को बावली गांव में रपट पार करते समय एक कार अचानक खराब हो गई। इससे पहले कि कार को सही करके रपट को पार किया जाता, वहां अचानक तेज बहाव आ गया, जिससे कार बहने लगी। आसपास में मौजूद ग्रामीणों ने ड्राइवर एवं कार को रस्से की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी प्रकार दूसरे मामले में पालड़ीएम थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा में एक कैंपर निर्माणाधीन पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर पानी के तेज बहाव में फंस गया। इसे भी खासी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बीते 24 घंटों में आबूरोड में सबसे ज्यादा 59 मिमी एवं पिंडवाड़ा में सबसे कम 11 मिमी बारिश हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें