फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सिरोही में 250 सुरक्षा जवानों सहित कई पदों पर भर्ती; जानें कितना होगा वेतन

Sun, 07 Jun 2026 11:32 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अभियान के तहत 250 सुरक्षा जवान, 10 सुरक्षा सुपरवाइजर और 5 सुरक्षा अधिकारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से ब्लॉक स्तरीय भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन


250 सुरक्षा जवान समेत कई पदों पर होगी भर्ती

कमांडेंट कार्यालय उदयपुर के सेंटर हेड राकेश चौधरी और सहायक भर्ती अधिकारी ने बताया कि भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान के 250 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर के 10 पद और सुरक्षा अधिकारी के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पंचायत समिति शिवगंज में भर्ती शिविर आयोजित किया गया था। इसके बाद 8 और 9 जून को पंचायत समिति रेवदर, 10 और 11 जून को पंचायत समिति सिरोही, 12 और 13 जून को पंचायत समिति आबूरोड तथा 14 और 15 जून को पंचायत समिति पिंडवाड़ा में भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। भर्ती शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

पदों के अनुसार निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता

भर्ती अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण और सुरक्षा अधिकारी पद के लिए स्नातक (ग्रेजुएट) होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा ऊंचाई 168 से 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है।
विज्ञापन


आवेदन के लिए ये दस्तावेज होंगे जरूरी

भर्ती शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं और अन्य शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों की अंकतालिका, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आने होंगे। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया के लिए 350 रुपये का ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 6375949823 पर संपर्क किया जा सकता है।

देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में मिलेगी नौकरी

भर्ती में चयनित युवाओं को भारत सरकार से जुड़े प्रतिष्ठानों और राजस्थान सहित अन्य राज्यों के औद्योगिक एवं निजी संस्थानों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा। इनमें एम्स जोधपुर, आईटीआई बाड़मेर माइंस, जेके सीमेंट सिरोही, जेके सीमेंट निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताजमहल, आगरा किला, रणथंभौर किला, आईएम कॉलेज, सिंघानिया यूनिवर्सिटी, पेसिफिक हॉस्पिटल, धार्मिक स्थल, अहमदाबाद, राजकोट, गांधीनगर, मारुति, अरावली और ताज सिक्योरमीटर उदयपुर समेत कई प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Murder Case : दिल्ली में पार्टी के दौरान फायरिंग से डॉक्टर की मौत मामले में भाजपा MLA दोषी; बिहार में मंत्री थे राजू सिंह
विज्ञापन


वेतन के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

सुरक्षा जवान पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर को 18 हजार से 28 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को 65 वर्ष तक स्थायी रोजगार, भविष्य निधि (पीएफ), पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति, रियायती आवास और मेस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। भर्ती अधिकारियों ने जिले के योग्य और इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी भर्ती शिविर में पहुंचकर आवेदन करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह रोजगार प्राप्त करने और सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें