सिरोही जिले की समस्त प्रगतिशील महिला पशुपालन वर्ष 2024-25 के लिए पशुपालन सम्मान योजना शुरू की गई है। योजना अंतर्गत प्रत्येक पंचायत समिति स्तर से एक महिला पशुपालक का चयन किया जाएगा। जिले की पंचायत समितियों के स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित पशुपालकों में से दो का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा एवं जिला स्तर से चयनित पशुपालकों में से दो का चयन राज्य स्तर पर किया जाएगा।
चयनित महिला पशुपालक को पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपये, जिलास्तर पर 25 हजार रुपये तथा राज्य स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप राज्य स्तरीय पशुपालन सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदान की जाएगी। इच्छुक प्रगतिशील महिला पशुपालन समीपस्थ राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यालय संस्था समय में जाकर अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 31 जनवरी, 2025 तक प्रस्तुत कर सकती हैं।
समयावधि बीतने के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र एवं योजना की विस्तृत जानकारी के लिए सम्बन्धित जिला कार्यालय, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सिरोही अथवा नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय में सम्पर्क किया जा सकता है। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.animalhusbandry.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध है। इस योजना से उत्कृष्ट एवं प्रतिभावान महिला पशुपालकों को प्रोत्साहन मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री शेखावत कल रहेंगे जिले के दौरे पर
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार शेखावत 22 दिसंबर को शाम छह बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल आबूरोड के वार्षिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे शाम 7.30 बजे आबूरोड से सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर रवाना होंगे। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई है।