फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: चिंटूसिंह हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, 110 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश

Mon, 24 Aug 2026 10:26 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

110 दिन पुराने चिंटूसिंह हत्याकांड में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गुजरात के मेहसाणा से दबोच लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन
चिंटूसिंह हत्याकांड का एक और आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले हुए बहुचर्चित चिंटूसिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी को गुजरात के मेहसाणा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूरण कुमार पुत्र कानाराम सरगरा, निवासी बागसीन, थाना पालड़ी एम, जिला सिरोही के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद शातिर था और गिरफ्तारी से बचने के लिए हर तीन-चार दिन में अपना ठिकाना बदल रहा था। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


शिवगंज थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरण कुमार को मेहसाणा से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इससे पहले मामले में चोमपाल सिंह उर्फ जसवंत सिंह और गोविन्द कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद पूरण कुमार मौके से फरार हो गया था। इसके बाद वह जोधपुर, शाहपुरा-जयपुर, पंजाब, बीकानेर, नागौर, जालोर, पाली और अहमदाबाद होते हुए मेहसाणा पहुंचा।

ये भी पढ़ें: Alwar: छात्राओं संग बांध में नहाते प्रधानाचार्य का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड; जांच शुरू
विज्ञापन


वह मेहसाणा के पास रीको एरिया जालीसानी हंसावली में छिपकर रह रहा था। पुलिस कांस्टेबल मोहनलाल ने लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। लंबी निगरानी और तलाश के बाद मेहसाणा पुलिस के सहयोग से दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेहद चालाकी से हर तीन-चार दिन में अपना ठिकाना बदल रहा था लेकिन आखिरकार पुलिस की लगातार निगरानी से बच नहीं सका।

जानकारी के अनुसार यह वारदात 7 मई 2026 की रात हुई थी। घटना में घायल नरेन्द्रसिंह उर्फ चिंटूसिंह, निवासी पोसालिया ने सुमेरपुर के संजीवनी अस्पताल में उपचार के दौरान रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच चिंटूसिंह कार से अणगौर जा रहे थे। वेरा रामपुरा से पहले शराब की दुकान के पास एक कैंपर और स्कॉर्पियो से आए अरविंद करणसिंह देवड़ा निवासी मोछाल और उसके साथ एक दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने लाठियों, सरियों और पाइपों से हमला कर चिंटूसिंह के दोनों हाथ और दोनों पैर बुरी तरह घायल कर दिए। हमले के बाद वे बेहोश हो गए और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले में अभी अन्य आरोपी भी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका और आपसी संबंधों की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें