केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी। बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही, आबूरोड के मावल ग्रोथ सेंटर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मावल ग्रोथ सेंटर स्थित कुंदन एनवायरो प्रीप्रोसेस फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की ऊँची-ऊँची लपटों ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोग और श्रमिक तुरंत वहाँ पहुँचे और मदद करने लगे। पुलिस और नगरपालिका फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तथा एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई भी बंद करवा दी गई।
कुछ ही देर में पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच गई। नगरपालिका फायर ब्रिगेड प्रभारी जसवंत कुमार, मोहम्मद यूनुस, गौतम बंजारा, चिराग परिहार, नवीन कुमार, शरद कुमार और अरुण चांवरिया सहित ब्रह्माकुमारी, गेल और जेके सीमेंट के फायर ब्रिगेड वाहन भी आग बुझाने में लगे। आग की तीव्रता को देखते हुए उस पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण था।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: प्रिंसिपलों के तबादलों पर बवाल, विद्यार्थियों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला; किया मेगा हाईवे जाम