फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सिरोही में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा फर्जी क्लीनिक सील

Mon, 03 Mar 2025 08:13 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयां, इंजेक्शन और बोतलें जब्त कीं। विभाग ने ड्रग इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट का इंतजार करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। यह कार्रवाई काछोली में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद शुरू हुई मुहिम का हिस्सा है।
विज्ञापन
सिरोही। सिवेरा में मेंडिकल स्टोर की आड़ में चलाए जा रहे फर्जी क्लीनिक पर दबिश दी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा की अगुवाई में टीम द्वारा जिले के सिवेरा में मेडिकल स्टोर की आड़ में फर्जी तरीके से पर चलाए जा रहे क्लीनिक पर दबिश देकर कारवाई की गई। इस दौरान वहां पर फर्जी डॉक्टर नहीं मिला। मेडिकल स्टोर पर बारहवीं पास लड़का दवाइयां बेच रहा था। कारवाई की सूचना मिलते ही झोलाछाप डॉक्टर फरार हो गया। इसके बाद टीम द्वारा मौके से विभिन्न प्रकार की दवाइयां, इंजेक्शन और बोतलें जब्त कर ली गई हैं। अब विभाग द्वारा इस मामले में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन




सिवेरा गांव में चिकित्सा विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर यह कार्रवाई की। टीम ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चलाए जा रहे फर्जी क्लीनिक पर अचानक दबिश दी। मेडिकल स्टोर पर दवाइयां दे रहा लड़का भी बारहवीं पास था। झोलाछाप डॉक्टर शिवकरण परमार के बारे में पूछताछ करने पर उसके बीमार को देखने जानकारी सामने आई। इसके बाद विभागीय टीम द्वारा वहां संचालित फर्जी क्लिनिक में रखी गई। विभिन्न प्रकार की दवाइयों को जब्त कर लिया गया। इस दौरान भारी तादाद में दवाइयां पाई गई हैं। फिलहाल विभाग द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है, ताकि ये पता चल सके कि इसमें कोई प्रतिबंधित दवाइयां तो नहीं है। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कारवाई की जाएगी। झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। गौरतलब है कि दो दिन पहले काछोली में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से 8 साल की बालिका की मौत के बाद विभाग एक्शन मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार कर रहे हैं कारवाई
इस मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि सोमवार को आरासना, तेलपुर एवं कोजरा सहित विभिन्न गांवों में टीम पहुंची। लेकिन, सभी झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक बंद पाए गए। यह कारवाई लगातार जारी रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें