फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: 36 घंटे में सुलझी मर्डर मिस्ट्री, सहकर्मी निकला कातिल; पत्थर से उतारा मौत के घाट

Sun, 22 Mar 2026 09:41 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi News: सिरोही में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक के साथ लगातार हो रहे झगड़ों से तंग आकर सहकर्मी ने पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिरोही पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के शिवगंज पुलिस ने 36 घंटे पूर्व हुई नृशंस हत्या का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का सहकर्मी है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था। उसने मृतक के रोजाना झगड़ों से परेशान होकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


झगड़े से परेशान था आरोपी
शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बरजोरफली, भीमाणा, पुलिस थाना नाणा, जिला पाली निवासी सोवनाराम पुत्र छोगाराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतक, बेराफली, तिलरवा, पुलिस थाना मांडवा, जिला उदयपुर निवासी किशन पुत्र समाराम गमेती भील, एक साथ काम करते थे। मृतक शराब पीने का आदी था और पिछले 6-7 दिनों से रोजाना शराब पीकर आरोपी से झगड़ा कर रहा था, जिससे आरोपी परेशान था।

झाड़ियों में मिला था शव
पुलिस के अनुसार, इस मामले में बेराफली, तिलरवा, पुलिस थाना मांडवा, जिला उदयपुर निवासी दीताराम पुत्र नवलाराम गमेती भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भतीजा किशन, शिवगंज क्षेत्र में केसरपुरा निवासी फूलाराम मीणा के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। 18 मार्च 2026 को किशन ने अपने रिश्तेदार गुलाब को फोन कर बताया था कि ट्रैक्टर ड्राइवर सोवनाराम गरासिया (बरजोरफली, भीमाणा निवासी) और कोयलवाव निवासी कूकाराम ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। बाद में किशन का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। रिपोर्ट के आधार पर सोवनाराम गरासिया, कूकाराम गरासिया और 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बारां में दिखे कृषि मंत्री के तीखे तेवर, बोले- किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं बीमा कंपनियां
विज्ञापन


पत्थर से वार कर की हत्या
पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे मृतक ने पूरे दिन शराब का सेवन किया था। इसके बाद वह आरोपी के कमरे पर पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। उस समय आरोपी ने उसे समझाकर वहां से भेज दिया, लेकिन अधिक नशे में होने के कारण वह कुछ दूरी पर ही बैठ गया। कुछ देर बाद आरोपी सोवनाराम शराब लेने के लिए निकला, लेकिन शराब नहीं मिलने पर वापस लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात फिर किशन से हुई, जिसने नशे की हालत में दोबारा गाली-गलौच शुरू कर दी। इससे आरोपी आवेश में आ गया और पास में पड़े बड़े पत्थर से किशन के सिर पर तीन बार वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें