आरएएस प्री परीक्षा 2025 आगामी 2 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। इसमें सिरोही जिले में 23 परीक्षा केंद्रों पर 6111 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए सिरोही जिला मुख्यालय पर 16 एवं शिवगंज में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। परीक्षा आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रह जाए तथा परीक्षार्थियों को कोई असुविधा नहीं हो उसके लिए हर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, वृत्ताधिकारी वृत्त सिरोही, मुकेश चौधरी एवं पुलिस थाना कोतवाली, सिरोही थानाधिकारी दलपतसिंह मौजूद रहे।
इस परीक्षा में सिरोही जिला मुख्यालय पर 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जबकि उपखण्ड मुख्यालय शिवगंज में 7 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 6111 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के सफल आयोजन एवं सम्पूर्ण सुरक्षा प्रबन्ध के लिए देवाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही को नोडल अधिकारी मनोनीत कर कुल 181 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाया गया है।