फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: स्काउट के लिए बनेंगे छह आवासीय कक्ष, जिला परिषद ने जारी की 15 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति

Sun, 22 Dec 2024 08:00 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्काउट की आधारभूत संरचनाओं का विकास होने से जिले में स्काउट गतिविधियों को बल मिलेगा। जिससे युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, राष्ट्र सेवा की भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला मुख्यालय पर स्काउट के 6 आवासीय कक्षों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इससे जिले में स्काउट गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


जिले में स्काउट गतिविधियों को बढ़ाने के लिए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अपने विधायक कोष से 15 लाख रुपए की राशि जारी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला परिषद ने वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए 6 आवासीय कक्षों के निर्माण के लिए समसा सिरोही को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया है।

राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्काउट की आधारभूत संरचनाओं का विकास होने से जिले में स्काउट गतिविधियों को बल मिलेगा, जिससे युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, राष्ट्र सेवा की भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के प्रयासों से जिले के युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए स्कूल कॉलेजों में शैक्षणिक सुविधाओं के साथ-साथ खेलकूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवा हमारे देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। स्काउट गाइड एक अनुशासित और सेवाभावी संगठन है, जिसमें सभी स्काउट गाइड को देश सेवा की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन


सिरोही विधानसभा क्षेत्र के 3 गांव होंगे रोशन, 9.95 लाख की वित्तीय स्वीकृति
विधानसभा क्षेत्र सिरोही-शिवगंज की ग्राम पंचायत बालदा में रोड लाइट लगाने की मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आमजन द्वारा कई वर्षों से की जा रही थी। इस पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत बालदा के गांव बालदा, राजपुरा-1, और राजपुरा (मोटाल-2) में रोड लाइट लगाने के लिए 9 लाख 95 हजार 541 रुपए की राशि विधायक मद से अनुशंसा की थी। इसके लिए जिला परिषद द्वारा वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। ग्राम पंचायत बालदा के इन तीनों गांवों में रोड लाइट लगने से क्षेत्रवासी रात के समय सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकेंगे और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। वाहन चालक भी सुरक्षित रूप से वाहन चला सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें