फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: रोहिड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, आवासीय मकान से 57.130 किलो डोडा-पोस्त जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 03:39 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रोहिड़ा थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर भीमाना में एक आवासीय मकान से लगभग 57 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। ये मादक पदार्थ आरोपी ने घर के अंदर प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। रोहिड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमाना क्षेत्र के एक आवासीय मकान से 57.130 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बीते दो दिनों में रोहिड़ा पुलिस द्वारा यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रोहिड़ा थानाधिकारी माया पंडित और डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भीमाना निवासी कमलेश कुमार पुत्र कालूराम जणवा चौधरी के घर दबिश दी।

दबिश के दौरान टीन शेड से बने एक कमरे में छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के 4 कट्टों से 57.130 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने डोडा-पोस्त जब्त कर आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि यह डोडा-पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां भेजा जाना था।
विज्ञापन


रोहिड़ा पुलिस की बीते दो दिनों में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मोटर साइकिलों पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 किलोग्राम से अधिक गांजा, दो मोटर साइकिलें और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

सिरोही पुलिस का यह विशेष अभियान मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जारी रहेगा। इन लगातार हो रही कार्रवाइयों से तस्करों में दहशत का माहौल है और यह पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें