फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: गुजरात ले जाई जा रही 40 लाख की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 21 Dec 2025 03:39 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi News: सिरोही के आबूरोड रीको क्षेत्र में पुलिस ने गुजरात ले जाई जा रही 40 लाख की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 400 कार्टन जब्त कर दो हरियाणा निवासी आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार माह में यह 14वीं बड़ी कार्रवाई है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में गुजरात तस्करी की जा रही अंग्रेजी शराब के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। आबूरोड रीको थाना पुलिस ने मावल चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान हरियाणा पासिंग एक ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 400 कार्टन जब्त किए हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
फोम के बंडलों के नीचे छिपाई गई थी शराब
आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम सीमावर्ती मावल चौकी पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गुजरात की ओर जा रहे एक हरियाणा नंबर के ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में फोम के बंडलों के नीचे छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 400 कार्टन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक और शराब को जब्त कर लिया।
 
हरियाणा निवासी दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से मेहवाला, थाना भटटू मंडी, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) निवासी राकेश पुत्र शेरसिंह जाट और बंद भंदूरी, थाना भटटू मंडी, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) निवासी किशनकुमार पुत्र रामकुमार जाट को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शराब की खेप गुजरात सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

 
सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
आरोपियों के खिलाफ आबूरोड रीको थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और गुजरात में किस स्थान पर इसकी सप्लाई होनी थी। पुलिस का मानना है कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसकी कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kotputli-Behror News: दिल्ली पुलिस के जवान का अपहरण कर 80 हजार की ऑनलाइन ठगी, बहरोड़ में सनसनी; छापेमारी जारी
 
चार माह में शराब तस्करी की 14वीं बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीते चार माह के दौरान यह 14वीं बड़ी कार्रवाई है, जिसमें अब तक हरियाणा, पंजाब और राजस्थान निर्मित शराब से भरे 11 ट्रक और तीन छोटे वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इन कार्रवाइयों में कुल 4023 कार्टन शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गुजरात सीमा से सटे होने के कारण सिरोही जिला शराब तस्करों के लिए संवेदनशील क्षेत्र बना हुआ है। इसी को देखते हुए पुलिस की ओर से लगातार नाकाबंदी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले समय में भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें