फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: अंग्रेजी शराब के 407 कार्टून सहित वांछित तस्कर गिरफ्तार, टॉप-10 में सूचीबद्ध, 10 हजार का था इनामी

Mon, 22 Jan 2024 02:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 407 कार्टून सहित शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार हुआ है। टॉप-10 में सूचीबद्ध 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में आबूरोड रीको पुलिस द्वारा हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 407 कार्टून शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह बीते डेढ़ साल से फरार चल रहा था तथा टॉप 10 में सूचीबद्ध 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में कांस्टेबल मांगीलाल, प्रकाश कुमार, दिलीप सिंह तथा डीसीआरबी सिरोही के कांस्टेबल रमेश कुमार की टीम द्वारा हिडवाडा, पुलिस थाना चितलवाना, जिला सांचौर निवासी हनुमान पुत्र ठाकराराम विश्नोई को जोधपुर गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले 17 जुलाई 2022 को पुलिस चौकी मावल पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात जा रहे जयपुर पासिंग ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 407 कार्टून पाए गए थे। इस पर सरूपाराम व गोपाल कुमार को गिरफ्तार कर शराब एवं ट्रक को जब्त कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी वांछित था तथा लगातार फरार चल रहा था। इसके साथ ही आरोपी टॉप-10 में सूचीबद्ध था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें