सिरोही की आबूरोड सदर पुलिस द्वारा करीब एक महीने पहले आबूरोड के तलेटी में 28 दिन पहले होटल में तोड़फोड़ कर मारपीट करने के मामले में वांछित दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी हरचंदराम देवासी की अगुवाई में टीम द्वारा मोरडु, थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही निवासी नरेश पुत्र गजारात गरासिया तथा भावाराम पुत्र रामसागर गरासिया दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में पुलिस थाना आबूरोड सदर की उपनिरीक्षक सजना बेनीवाल, कांस्टेबल जयराम एवं दिनेश कुमार सम्मिलित रहे। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी है, थाना पर अन्य मामलों में एक महिला सहित कुल आठ आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, काठियावाडी तलहटी होटल के मैनेजर नीरज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 1 जनवरी की रात को नारायण राणा व अन्य 5-6 व्यक्ति उसके होटल के रिसेप्शन पर आए तथा उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। तब उनके स्टॉफ द्वारा बीच बचाव करने पर ये लोग चले गए थे। उसके थोड़ी देर बाद वापस ये सभी लोग हाथ में डंडे व सरिए लेकर आए। आते ही उसके व उसके स्टॉफ के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना शुरू दिया।
उसके बाद वे पैसे लूटकर ले गए। आरोपियों ने उसकी होटल में तोड़फोड़ भी की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। इस दौरान वारदात में शामिल आरोपी नारायण भाटी उर्फ नारायण राणा, नरेश उर्फ नाथू व चेलाराम उर्फ शैलेष को गिरफ्तार किया था। शेष आरोपी नरेश पुत्र गजारत गरासिया निवासी मोरडू व भावाराम पुत्र भीमाराम गरासिया निवासी दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।