फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री को आया हार्ट अटैक, टिकट चेकिंग स्टाफ की तत्परता से बचाई गई जान

Mon, 22 Jan 2024 11:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया। कंट्रोल रूम में सूचना देकर आबूरोड स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। ट्रेन में समय पर सीपीआर मिलने से यात्री की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
ट्रेन में सीपीआर देकर बचाई गई यात्री की जान। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री को हार्ट अटैक आ गया। सूचना मिलने पर टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन में सफर कर रहे एक डॉक्टर को बुलाया, जिन्होंने मरीज को सीपीआर दिया। साथ ही सूचना देकर आबूरोड स्टेशन पर एंबुलेस की व्यवस्था करवाई गई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही यात्री को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्ण स्वस्थ होने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यात्री गुरुदत्त भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन के ए-2 कोच में बर्थ संख्या 34 पर सफर कर रहे थे। ट्रेन के फालना और  आबूरोड के बीच चलने के दौरान उसके सीने में तेज दर्ज शुरू हो गया। उन्होंने ट्रेन चेकिंग स्टाफ जयप्रकाश बुंदेल को इसकी जानकारी दी। बुंदेल ने अपने सहयोगियों गोविंद मारू और मनीष सैनी को भी बुलाया। 

स्टॉफकर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर आबूरोड स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। साथ ही ट्रेन में सफर कर रहे एक डॉक्टर की सहायता से यात्री को सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार दिया गया। ट्रेन के आबूरोड पहुंचने पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्ण स्वस्थ होने के बाद गुरुदत्त बीकानेर-दादर रणकपुर एक्सप्रेस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें