आबूरोड शहर पुलिस ने एक हफ्ते पहले ब्रह्माकुमारी पार्किंग से चोरी हुई बाइक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
आबूरोड शहर थाना अधिकारी बलभद्र सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में रेल्वे स्टेशन आबूरोड निवासी मोंटी खान पुत्र ल्योहरी खां को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए शहर थानास्तर पर टीम गठित की गई थी। टीम ने आरोपी को ट्रेसआउट कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चुराई गई मोटरसाइकिल और नंबर प्लेट भी जब्त की गई है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।