फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Foundation Day: सिरोही का 599वां स्थापना दिवस समारोह की धूम, शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई

Sat, 22 Apr 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान में सिरोही जिले का स्थापना महोत्सव 21 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा। शनिवार को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह सिरोही जिले का 599वां स्थापना दिवस है।
विज्ञापन
सिरोही का 599वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का अहिंसा सर्किल से शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में पारम्परिक वेशभूषा में सज-धज कर पहुंचे पुरुष-महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा पहुंची।

विज्ञापन


विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलेक्टर डॉ. भवरलाल ने CRPF-RAF के हथियारों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अरविंद पैवेलियन खेल मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव के तहत सिरोही शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

परम्परागत पोशाक पहनकर महिला और पुरुष पहुंचे। उत्साह और उमंग के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। गेर नृत्य कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल समेत आलाधिकारी गणमान्य लोग और शहर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। दिनभर विभिन्न प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें