फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा के पूर्व मंत्री देवी सिंह ने नड्डा और जोशी नेतृत्व को बताया कमजोर, वसुंधरा को लेकर कही ये बात

Fri, 04 Aug 2023 08:18 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

भाजपा के पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सिरोही पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के केंद्र और प्रदेश नेतृत्व को कमजोर बताते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
बीजेपी के पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने आज फिर विवादित बयान दिया है। तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर मारवाड़ क्षेत्र के दौरे कर रहे देवी सिंह भाटी ने सिरोही और मांडानी में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


सिरोही में बीजेपी के पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को कमजोर बताया। जेपी नड्डा को लेकर भी तंज किया। उन्होंने कहा जो हिमाचल नहीं संभाल सकते उनको केंद्रीय नेतृत्व सौंप दिया। वहीं, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बोले कि जिस व्यक्ति को जिले तक पहचान नहीं, उसे प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। 

पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में मंत्री रहे देवी सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश को नहीं संभाल पाए। हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है, इससे बड़ा तो एक नगर पालिका का क्षेत्र होता है। बावजूद इसके नड्डा हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बना पाए और उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया हुआ है। 
विज्ञापन


वसुंधरा राजे को प्रदेश की कमान सौंपी जाए
इसके साथ ही भाटी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीपी जोशी को प्रदेश में जानता कौन है। उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि सीपी जोशी को जिलों में लोग नहीं जानते हैं। वो प्रदेश में भाजपा को कैसे मजबूत कर सकते हैं। इसके साथ ही भाटी ने अपने पूर्व बयान पर कायम रहते हुए कहा कि जब तक वसुंधरा राजे को प्रदेश की कमान नहीं सौंपी जाएगी तब तक वो भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें