फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Crime: कार में रेवदर से आबूरोड ले जाए जा रहे 6.59 लाख रुपये जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi Crime: सिरोही जिले में आबूरोड सदर पुलिस द्वारा गिरवर चौकी पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार से 6.59 लाख रुपये जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में आबूरोड सदर पुलिस द्वारा रविवार रात गिरवर चौकी पर एक फॉर्च्यूनर कार में रेवदर से आबूरोड ले जाए जा रहे 6.59 लाख रुपये जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के तहत गिरवर चौकी पर आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी जसवंत सिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल देवी सिंह एवं जगाराम की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा रेवदर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 6.59 लाख रुपये पाए गए।

पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर रकम को जब्त कर आरोपी टांक गली, आबूरोड निवासी सुभाष पुत्र मोतीलाल योगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें