फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: आबूरोड शिविर में 35 महिलाओं और आठ जोड़ों ने किया 185 यूनिट रक्तदान, मुस्लिम वक्फ कमेटी ने किया आयोजन

Mon, 25 Sep 2023 04:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले के आबूरोड में 35 महिलाओं और आठ जोड़ियों ने मिलकर 185 यूनिट रक्तदान किया। यह आयोजन मुस्लिम वक्फ कमेटी और मुस्लिम यूथ कमेटी की ओर से किया गया।
 
विज्ञापन
रक्तदान करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में मुस्लिम वक्फ कमेटी एवं मुस्लिम यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आबूरोड में इस्लामिया स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 35 महिलाओं सहित 185 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अपनी आहुति दी।

विज्ञापन


शिविर संयोजक डॉ. शेरखान व लईक अहमद के अनुसार, शिविर में सज्जाद अली ने 69वीं बार तथा दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। हमीद चंदीजा एवं अलीना, हाजी मोहम्मद एवं सलमाबानो तथा भगवान सिंह एवं मिनाली चौहान सहित आठ जोड़ों ने भी रक्तदान किया। शिविर में मुस्लिम यूथ की महिलाओं के साथ इन्हरव्हील क्लब सदस्यों ने रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हमीद चंदीजा, यूनुस चंदीजा, आजाद कायमखानी, आबिद अली, शौकत नागौरी, सलीम भाई घोसी, कदीर कुरैशी, एडवोकेट रईस कुरैशी, साजिद जाजम, इब्राहिम मनिहार, रफिक मोयल, हुसैन कायमखानी, मोहम्मद जुरैन्द आदिल, अब्दुल रहमान, फकरूद्दीन जाजम, शाहीद भाटी, आईआरजीए बागवान, फिरोज अली, एडवोकट सोहेलखान पठान, यूनूस गौरी, मुख्तार हुसैन गौरी, अलीसा मंसूरी, सालेहा अंसारी, नसीम शेख, मुस्कान मेहबूब भाटी, मोहम्मद फारूक, पार्षद नरगीश कायमखानी, नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार, इन्नर व्हील क्लब से सरिता खेडा, अंजू गोयल, पूनम गुप्ता, वीना गोयल, मंजू गोयल, रोटरी क्लब के राजेन्द्र बाकलीवाल, अजयसिंह, आलोक जैन, मोनिका जैन, हरीश गोयल, अग्रवाल समाज उपाध्यक्ष सुकेश गोयल, महामंत्री रामगोपाल गोयल, संयुक्त व्यपार संघ अध्यक्ष अशोक गर्ग, सामूहिक व्यपार संघ अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल, बसंत प्रजापत, कपडा व्यापार संघ से दिनेश गर्ग, फोटोग्राफर एसोसिएशन से उमेश बुट्टा, रमन बंसल, रेलवे पेंशनर यूनियन अध्यक्ष भान सिंह चौहान, रोटरी ब्लड बैंक व प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने सेवा दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें