फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: खाटू जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो की मौत, आठ गंभीर घायल

Tue, 24 Feb 2026 01:48 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पलसाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पलसाना में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लढाणा पुलिया के पास रात करीब 1 बजे हुआ।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के गोढ़ा खेड़ा गांव से करीब 18 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पलसाना के निकट लढाणा पुलिया पर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में राव भास्कर (25) पुत्र मांगीराम और मनरूप (52) पुत्र सुखदेव, दोनों निवासी झुंझुनू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: जाति प्रमाण पत्र पर साइन नहीं करने पर भड़का युवक, प्राचार्य पर किया लाठियों से हमला

दुर्घटना में दिव्या (20), मीनू (23), सुमेर सिंह (52), सुमन (35), मनीष (20), ईशान (18) और पूनम (35) सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल झुंझुनू जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर के एसके अस्पताल रैफर किया गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें