सीसीटीवी फुटेज के स्क्रीनग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
सीकर स्थित धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रींगस से खाटू जाने वाले मार्ग पर स्थित एक होटल में चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
रात डेढ़ बजे पैदल पहुंचा चोर
यह घटना होटल श्यामकृपा की है, जहां बीती रात करीब 1:15 बजे एक चोर पैदल होटल परिसर में दाखिल हुआ। अंदर पहुंचने के बाद उसने कुछ समय तक इधर-उधर देखकर हालात का जायजा लिया और मौके की तलाश करता रहा।
पहले मोबाइल, फिर दानपात्र पर हाथ साफ
मौका मिलते ही चोर ने पहले होटल से एक मोबाइल फोन चोरी किया। इसी दौरान बाहर से किसी व्यक्ति के आते दिखने पर वह कुछ देर के लिए गेट की ओर चला गया। जैसे ही वह व्यक्ति वहां से निकल गया, चोर दोबारा काउंटर की ओर पहुंचा और वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- अरावली: ‘एक-तिहाई हिस्सा पारिस्थितिक खतरे में’, स्वतंत्र अध्ययन ने दी केंद्र के 0.19 फीसद के दावे को चुनौती
स्टाफ को जांच में चला चोरी का पता
सुबह जब होटल स्टाफ को मोबाइल और दानपात्र नहीं मिला तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज देखने पर पूरी चोरी की घटना सामने आई, जिससे स्टाफ को वारदात का स्पष्ट पता चल सका। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इस आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय हो सकता है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।