फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में चोरी का नया अंदाज! कार से उतरे बिना ही उड़ाईं दो बकरियां, CCTV देख पुलिस भी हैरान

Sun, 14 Jun 2026 08:37 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar: सीकर जिले के लोसल कस्बे में लग्जरी कार से आए बदमाशों ने दिनदहाड़े महज सात मिनट में दो बकरियां चोरी कर लीं। आरोपियों ने खाने का लालच देकर बकरियों को कार के पास बुलाया और वाहन में खींचकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
सीकर में कार से आए चोरों ने बकरियां चुराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के लोसल कस्बे में दिनदहाड़े हुई बकरी चोरी की एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामपुर रोड पर लग्जरी कार में सवार होकर आए शातिर बदमाश महज सात मिनट के भीतर दो बकरियां चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन


बिना नंबर की कार में पहुंचे बदमाश
जानकारी के अनुसार, बदमाश बिना नंबर की कार में सवार होकर इलाके में पहुंचे और पहले आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में बैठे आरोपियों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया।

खाने का लालच देकर बकरियों को फंसाया
कार की आगे की सीट पर बैठे एक युवक ने वाहन से नीचे उतरे बिना ही दरवाजा खोला और खाने की वस्तु दिखाकर बकरियों को अपनी ओर आकर्षित किया। जैसे ही दोनों बकरियां कार के नजदीक पहुंचीं, आरोपी ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें पकड़कर वाहन के अंदर खींच लिया। इसके बाद कार तेजी से मौके से निकल गई।
विज्ञापन


दिनदहाड़े चोरी से लोगों में दहशत
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की यह वारदात मुख्य सड़क पर दिनदहाड़े हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों का आरोप है कि कस्बे में पिछले कुछ समय से चोरी और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आ रही।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग होती तो बदमाश इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। घटना के बाद लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। पीड़ित लक्ष्मण राम कुमावत ने लोसल थाने में मामला दर्ज करवाते हुए चोरी गई बकरियों को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें: मानसून से पहले ही बदला राजस्थान का मौसम, 8 डिग्री तक लुढ़का पारा; कई जिलों में बारिश-ओले
विज्ञापन


CCTV के सहारे आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें