फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, इलाज के लिए जयपुर जा रहे थे…तभी ट्रेलर के चपेट में आई कार

Wed, 28 Aug 2024 12:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News: सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में आज एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर नियंत्रित होकर कार के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीकर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के रींगस कस्बे के नजदीक नेशनल हाईवे 52 पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर के नीचे दबने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के बगड़ निवासी परिवार के सदस्य अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एनएच 52 पर रींगस नदी के पास अचानक कार पर पीछे से आ रहा ट्रेलर चढ़ गया। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को निकाल कर रींगस कस्बे के राज्यकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें