फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar : कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने शहर में मशाल जूलुस निकाला, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 26 Jul 2024 08:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मशाल जुलूस के साथ ही भाजयुमो के दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में शहर के कल्याण सर्किल से स्टेशन रोड होते हुए जाट बाजार तक मशाल जूलुस निकाला। भाजयुमो कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जाट बाजार में पहुंचने पर कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में जयकारे लगाए।

विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी गौरी कुमावत, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह रानोली, भाजपा जिला महामंत्री संजय सैनी, जगदीश कुमावत, डॉ. बीएल रणवां, गणेश चतेरा, प्रतीक माटोलिया, आशीष कुल्हरी, मिलन चौधरी, सुरेश कटारिया, शिवप्रसाद स्वामी, एडवोकेट धर्मेंद्र कुड़ी, सुरेश अग्रवाल, मोहन गुर्जर, महेंद्र, मुकेश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें