फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: नौकरी देने के नाम पर युवती से दरिंदगी, आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Mon, 08 Dec 2025 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Crime Against Women: सीकर में नौकरी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
नौकरी देने के नाम पर बुलाकर युवती से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में नौकरी देने के बहाने 22 साल की युवती के साथ दरिंदगी की गई। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पहले तो युवती से बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे उसने युवती को अपने जाल में फंसाया और फिर उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। इस दरिंदगी का आरोपी ने वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
22 साल की युवती ने सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि वह सोशल मीडिया हैंडल स्नैपचैट प्रयोग करती है। इस पर ही उसकी बातचीत मुखराम नाम के आदमी से होना शुरू हुई। आरोपी युवती से काफी बातचीत करने लगा और इसी दौरान उसने युवती को नौकरी देने की बात कही। युवती भी आरोपी की बातों में आ गई और नौकरी के लिए हां कर दी।

यह भी पढ़ें- आसाराम केस: SC ने पीड़िता की याचिका की खारिज, जमानत नहीं होगी रद्द, हाईकोर्ट तीन माह में निपटाए लंबित अपील
विज्ञापन

 
आज से करीब 2 महीने पहले आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। यहां पर आरोपी युवती को अपने साथ कमरे में लेकर गया। यहां पर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसी दौरान ही आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। जैसे-तैसे युवती वहां से आ गई।
विज्ञापन

 
लेकिन इसके बाद भी आरोपी युवती पर मिलने का दबाव बनाता रहा। आरोपी युवती को धमकी देता है कि यदि वह उससे मिलने के लिए नहीं आई तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। परेशान होकर युवती ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें