फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: नीमकाथाना में मालिक से रंजिश में रॉयल्टी कर्मचारी पर बदमाशों ने की फायरिंग, पैर में लगे छर्रे

Sun, 21 Apr 2024 08:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

बदमाशों ने कर्मचारी को कहा कि तेरे सेठ सुरेश कुमार को कह देना उसने हमारे खिलाफ मुकदमा करवाकर बहुत बड़ी गलती की है, उसका अन्जाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
रॉयल्टी कर्मचारी पर फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमकाथाना के लादीकाबास में स्थित तिरुपति धर्मकांटा और रॉयल्टी के कर्मचारी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कमर्चारी के पैर पर गोली मारने का भी प्रयास किया। कर्मचारी के पैर पर गोली के छर्रे लग गए। 

विज्ञापन


रॉयल्टी के कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल देर रात को घर से खाना खाकर पैदल तिरुपति धर्मकांटा जा रहा था। कांटे से करीब 100 मीटर पहले पिछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए, जिन्होंने आगे बाइक लगाई और देशी कट्टे से फायर कर दिया। बदमाशों ने पैर के ऊपर फायर किया, लेकिन कर्मचारी ने पैर हटा लिया। हथियार से फायर हुए छर्रे जमीन पर लगे जिससे छर्रे उछलकर कर्मचारी के दाहिने पैर पर लगे। 

बदमाशों ने कर्मचारी को कहा कि तेरे सेठ सुरेश कुमार को कह देना उसने हमारे खिलाफ मुकदमा करवाकर बहुत बड़ी गलती की है, उसका अन्जाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित युवक मुकेश कुमार ने शनिवार 20 अप्रैल को सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने गोली से निकले खाली खोल को बरामद किया है। फिलहाल सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


तीन अप्रैल को की थी तोड़फोड़
तीन अप्रैल को बदमाशों ने धर्मकांटे पर तोड़फोड़ की थी। जिसमें बदमाशों ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया था। कांटा मालिक सुरेश कुमार ने विकास उर्फ विक्की और उसके भाई लीलाराम पर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। यह 3 अप्रैल की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें