फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: जाजोद में बेटा-बहू और पोते ने बुजुर्ग दंपती से की मारपीट, लूट ले गए गहने और नकदी, मामला दर्ज

Thu, 25 Jul 2024 08:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर के जाजोद थाना इलाके में एक घर में घुसकर मारपीट और नकदी-जेवरात चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले में एक दंपती ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग दंपती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के जाजोद थाना इलाके में घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी-जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। दंपती ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रीमाधोपुर के मंडी गेट संख्या चार के नजदीक रहने वाले जोधराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे पोते कर्मवीर, पुत्रवधू सुमन सहित अन्य लोग एक साथ उनके घर पर आए। उन्होंने मेरे और पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और चाबी छीनकर बक्से में रखे 2.10 लाख रुपये और सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें