फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में चार की मौत; 18 घायल

Wed, 10 Dec 2025 09:04 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar Sleeper Bus-Truck Accident: सीकर के फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए। 
विज्ञापन
सीकर में स्लीपर बस और ट्रक में भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले में फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

 
आमने-सामने टक्कर में मची अफरा-तफरी
फतेहपुर सदर थाना SHO सुरेंद्र देगड़ा के अनुसार स्लीपर बस बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक जयपुर की ओर से बीकानेर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर में लगे ‘शिक्षा मंत्री लापता’ के पोस्टर, दिलावर के मौन पर परिवर्तन संस्था ने उठाए गंभीर सवाल
विज्ञापन

 
चार लोगों की मौत, 18 घायल
हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के शव फतेहपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं इस दुर्घटना में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत फतेहपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 18 में से 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार फतेहपुर अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

 
पुलिस घटना की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें