फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: हैवानियत की इंतहा, लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला किन्नर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Apr 2024 02:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

श्रीमाधोपुर के अरणिया गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां मुख्य सड़क के एक किन्नर लहूलुहान हालत में मिला। किन्नर की हालत गंभीर होने के कारण उसे सीकर रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमकाथाना एसपी प्रवीण ने बताया कि सोमवार सुबह किन्नर मुख्य सड़क के पास लहूलुहान हालत में मिला। लोगों की सूचना पर श्रीमाधोपुर थाने की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने किन्नर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत बहुत अधिक खराब होने कारण उसे सीकर रैफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


किन्नर के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि वह जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके की रहने वाली है और अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी। संभवत: इन लोगों के बीच में कोई विवाद हुआ, इसके बाद किन्नर के साथ मारपीट की गई और उसके प्राइवेट पार्ट को डेमेज कर दिया गया। बहरहाल किन्नर का उपचार पुलिस के लिए पहली प्राथमिकता है। इसलिए पुलिस की एक टीम उसे सीकर लेकर गई है और दूसरी टीम उन युवकों को सर्च कर रही है, जो पीड़िता के साथ आए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें