फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में आज सामने से आ रही बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। सामने से हुई इस टक्कर में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में कृषि महाविद्यालय के पास आज बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाइक सवार महिला और पुरुष को सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव धानुका स्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। अभी तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।