फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: एक ही जगह पर हुई दो दुर्घटनाओं ने दो युवकों के प्राण लिए, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Fri, 26 Apr 2024 11:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

जिले के रींगस थाना इलाके में लाखनी मोड़ पर हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने युवकों के शव मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के रींगस थाना इलाके के लाखनी मोड़ पर देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। हादसों के बाद पुलिस दोनों मृतकों के शवों को रींगस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पहले हुए सड़क हादसे में बाइक सवार राजेंद्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा भी इसी लाखनी मोड़ पर हुआ, जहां पैदल जा रहे जितेंद्र को तेज गति से आ रही एक कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद गंभीर घायल युवक जितेंद्र को रींगस के अस्पताल में लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद रींगस थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें