फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट हुआ प्रशासन, रात भर चलाया सर्च ऑपरेशन

Tue, 16 Dec 2025 06:17 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरी रात रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने एहतियातन किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ नहीं लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
नीम का थाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अलग-अलग जगहों से लगातार आ रही बम की धमकियों के बीच कल सीकर के नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ने की धमकी मिली। यह धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्टिव हुआ। पूरी रात पुलिस और प्रशासन के लोग दौड़ते रहे। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर धमकी दी किसने थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीकर जिला कंट्रोल रूम के पास एक कॉल आया, जिसमें नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह सूचना नीमकाथाना प्रशासन को मिलने के बाद एडीएम भागीरथ, एडिशनल एसपी लोकेश मीणा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां रात भर चले सर्च ऑपरेशन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: स्टिंग विवाद में बोलीं रितु भनावत- ‘डील’ का आरोप झूठा, पूरा वीडियो सदन में रखा जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस नंबर से कंट्रोल रूम में धमकी मिली थी पुलिस ने उस नंबर पर कॉल भी किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस को नंबर की लोकेशन सीकर के आसपास ही मिली। हालांकि अब पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु को हाथ नहीं लगाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें