फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: शादी के दस दिन बाद हुआ भीषण हादसा, नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा

Wed, 24 Apr 2024 01:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे एक नवदंपति की कार के सामने नीलगाय आ जाने से भीषण दुघर्टना हो गई। इसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के करड़ गांव में आज सुबह एक नवदंपति की कार के सामने नीलगाय आ जाने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मारोठ निवासी नवदंपति कार से एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करड़ गांव के पास कार के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। हादसे में नव विवाहित सोनू मीणा की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति मनीष मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मृतका  के शव को खाचरियावास सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पर आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घायल पति मनीष मीणा का अस्पताल में इलाज चल रहा है । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें