फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रामगढ़ शेखावाटी बंद, दुकानें बंद रखकर जताया आक्रोश

सार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो अत्याचार के विरोध में सीकर जिले का रामगढ़ शेखावाटी कस्बा पूरी तरह बंद रहा। लोगों ने दुकानें बंद रखकर अपना आक्रोश जताया।
विज्ञापन
रामगढ़ शेखावाटी का बाजार बंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में विरोध की आवाजें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने बंद का आह्वान किया, जिसके परिणामस्वरूप कस्बे में सभी दुकानें, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लोगों ने बंद का समर्थन करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का कड़ा विरोध जताया।

विज्ञापन


इसके साथ ही रामगढ़ शेखावाटी में हिंदूवादी संगठनों द्वारा एक आक्रोश रैली भी निकाली गई। इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोश रैली कस्बे के मुख्य बाजार से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपनी एकजुटता और विरोध को जाहिर किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें