फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के 3100 फीट ऊंचे टूरिस्ट प्लेस पर 15 दिन में तीसरा हादसा, बच गई जान.....

Thu, 28 Aug 2025 09:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर जिले के हर्ष पर्वत पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। 15 दिन में तीसरी बार वाहन खाई में गिरा, गनीमत रही कि इस बार बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
झाड़ियों में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित हर्ष पर्वत इन दिनों काफी चर्चा में है। इस टूरिस्ट प्लेस पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। 15 दिन के भीतर यहां आज तीसरा हादसा हो गया। गनीमत रही कि आज किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। दरअसल आज यहां पर एक गाड़ी सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हालांकि आगे पेड़-पौधे होने के चलते गाड़ी ज्यादा नीचे नहीं जा सकी। ऐसे में गाड़ी सवार लोगों की जान बच गई। सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए गए लोगों ने वहां देखा तो उन्हें गाड़ी में कोई नजर नहीं आया। 

विज्ञापन


यह पूरी घटना हर्ष पर्वत पर पोलकाजी मंदिर के पास हुई। आज सुबह जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक करने के लिए हर्ष पर्वत पर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में एक सफेद रंग की गाड़ी है, जो आगे से क्षतिग्रस्त है। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो उसमें कोई भी नहीं मिला। ऐसे में अंदेशा है कि रात के समय गाड़ी खाई में गिर गई हो। गाड़ी सवार लोग किसी दूसरे वाहन से वहां से चले गए हो। जहां पर गाड़ी मिली उसके आगे पेड़-पौधे हैं और खाई भी आगे जाकर गहरी है। ऐसे में अंदेशा है कि बीच में पेड़-पौधे आने की वजह से गाड़ी ज्यादा गहराई में नहीं गई हो। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। 

ये भी पढ़ें: Balotra News: मरम्मत के दौरान बिजली सप्लाई चालू की, फॉल्ट ठीक कर रहे युवक की करंट से दर्दनाक मौत
विज्ञापन


बता दें कि सीकर के हर्ष पर्वत पर ही 17 अगस्त को एक गाड़ी 250 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें एक युवक और युवती की मौत हुई थी। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके चार दिन बाद 21 अगस्त को ही इसी खाई में एक दिल्ली निवासी परिवार की गाड़ी गिर गई। हालांकि बीच में पत्थर आने के चलते वह ज्यादा गहराई में नहीं गई। इसके बाद आज यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


हर्ष पर्वत माउंट आबू में स्थित गुरु शिखर पर्वत के बाद प्रदेश की सबसे बड़ी पर्वतमाला है। जिसकी ऊंचाई करीब 3100 फीट तक है। यहां ऊपर तक जाने के लिए आपको 16 किलोमीटर का सफर तय करना होता है। हालांकि बारिश के चलते सड़क के दोनों तरफ बनाई गई सीमेंट की दीवारें टूट चुकी हैं। इसके चलते यहां पर आए दिन ऐसे हादसे होते जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें