फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मानसून सत्र से पहले डोटासरा का तीखा वार, बोले- सरकार की नाक में नकेल डालकर सुनवाएंगे जनता की आवाज

Sun, 31 Aug 2025 06:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस बार विधानसभा सत्र में सरकार की नाक में नकेल डालकर इनको मजबूर कर देंगे कि इन्हें जनता की आवाज सुननी पड़ेगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सितंबर से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। इस विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। डोटासरा ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द होने पर बोलते हुए कहा कि जब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा सरकार को लिखकर दे दिया गया कि यह भर्ती निरस्त होनी चाहिए तो फिर सरकार ने पौने दो साल में क्या किया। 

विज्ञापन


आखिर में जब हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा को निरस्त किया तो अब इसको लेकर सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री में ही कंट्रोवर्सी चल रही है। इस मामले को लेकर दिल्ली से अभी कोई पर्ची नहीं आई है। इसलिए सब अपने-अपने मन के टोरे मार रहे हैं।

इतना ही नहीं डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक की एसडीएम,चपरासी, तहसीलदार ही नहीं सुन रहे हैं। डोटासरा आज अपने विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में पंचायत भवन का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'कांग्रेस की कलह का नतीजा थी सीएम पद की लड़ाई', अशोक गहलोत पर बरसे हनुमान बेनीवाल

डोटासरा ने कहा कि इस बार विधानसभा सत्र में सरकार की नाक में नकेल डालकर इनको मजबूर कर देंगे कि इन्हें जनता की आवाज सुननी पड़ेगी और जनता के काम करने पड़ेंगे। 70 साल के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ। इतनी बुरी स्थिति नहीं आई कि विकास ही नहीं है।
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि यह सरकार कैपेबल ही नहीं है। यह सरकार कोई भी निर्णय नहीं ले सकती। एक तरफ तो दिसंबर में निकाय चुनाव करवाने की बात करते हैं और दूसरी तरफ 2022 में चुनाव कराने की बात हो रही है। यह प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें