फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: बाजरे की लहलहाती फसल के बीच उगा रखा था गांजा, 64 किलो से ज्यादा पौधे जब्त

Sun, 31 Aug 2025 05:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

बाजरे की फसल के बीच की जा रही गांजे की अवैध खेती पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 64 किलो से ज्यादा गांजे के पौधे जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने 64 किलो से ज्यादा गांजे के पौधे जब्त किए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रानोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजरे की फसल के बीच छिपाकर उगाए गए 64 किलो से ज्यादा गांजे के पौधे जब्त किए हैं। यह खेती किसी सूनसान इलाके में नहीं, बल्कि गांव की ढाणी में की जा रही थी। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत होता था मानो खेत में बाजरे की फसल लहलहा रही हो, लेकिन बीच में गांजे की अवैध खेती छुपी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह खेती कौन कर रहा था।

विज्ञापन


रानोली थाना अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन में चल रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि त्रिलोकपुरा इलाके में गढ़वालों की ढाणी के पास अवैध गांजे की खेती की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली। जांच में सामने आया कि तीन तरफ बाजरे की फसल और एक तरफ कुएं के बीच गांजे के पौधे उगाए गए थे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'कांग्रेस की कलह का नतीजा थी सीएम पद की लड़ाई', अशोक गहलोत पर बरसे हनुमान बेनीवाल
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिस खेत में यह खेती की जा रही थी वह 19 लोगों की संयुक्त खातेदारी भूमि है। अब जांच में स्पष्ट होगा कि वास्तव में खेती किसने की थी और उसी आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि रानोली थाना इलाके में गांजे की खेती के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले शेरपुरा गांव में भी पुलिस ने दबिश देकर करीब 53 किलो गांजे के पौधे जब्त किए थे। उस मामले में आरोपी द्वारा एक बीघा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें