फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: शेखावाटी में 3-4 दिनों की सर्दी से राहत, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

Sun, 07 Dec 2025 05:02 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar Weather: शेखावाटी में कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से अगले 3-4 दिनों तक सर्दी में राहत रहेगी और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, पर बारिश की संभावना नहीं है। प्रभाव समाप्त होने पर ठंड फिर बढ़ सकती है।
विज्ञापन
शेखावाटी में सुबह हल्के कोहरे के साथ हल्के बादल छाए रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर की शुरुआत में जहां राजस्थान के सबसे ठंडे क्षेत्रों में गिने जाने वाले शेखावाटी का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया था, वहीं अब यहां के लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ दिनों की राहत मिलने वाली है। मौसम में आए बदलाव के कारण आगामी 3 से 4 दिन तक शेखावाटी में सर्दी का असर कम रहेगा और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी।

विज्ञापन

 
प्रदेश में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते आसमान में बादलों की हलचल बनी रहेगी और उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम हो जाएगा। हवा के रुख बदलने से सुबह और शाम के समय महसूस होने वाली ठिठुरन में कमी आएगी।
 
इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नगण्य है। अगले तीन से चार दिनों में राज्य में कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

 
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शेखावाटी में ठंड से राहत दिखाई देगी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के चलते ठिठुरन में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: मांस से भरे दो कंटेनर पकड़े, FSL टीम और डॉक्टर कर रहे जांच; गोरक्षक-हिंदू संगठनों के जुटने से तनाव
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होगा, प्रदेश में एक बार फिर उत्तरी हवाएं सक्रिय होंगी, जिससे ठंड दोबारा तेज हो सकती है और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें